धार

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी राजगढ़ के चार खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन,

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी राजगढ़ के चार खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन

राजगढ़। डिसेंट क्रिकेट एकेडमी राजगढ़ के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी के चार खिलाड़ियों का धार जिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से एकेडमी सहित खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

अंडर-15 वर्ग में अनय लाल सिंह झनिया ,नीरज जितेंद्र शर्मा तथा अंडर-22 वर्ग में निलेश करण सिंह राठौड़ एवं शौर्य लोकेश कर्मा का चयन धार जिला टीम में हुआ है। खिलाड़ियों के इस चयन को उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर एकेडमी के हेड कोच चंद्रपाल सिंह सिसोदिया, कोच राहुल खराड़ी एवं मेंटर चेतन ठाकुर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवा क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणादायक है। निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खिलाड़ी भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

एकेडमी का उद्देश्य क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें उच्च स्तर पर खेलने के अवसरों के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों के जिला टीम में चयन से एकेडमी के साथ-साथ राजगढ़ क्षेत्र को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button