जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कई वरिष्ठ कार्यकर्ता नाराज
सरदार पाटीदार की रिपोर्ट
सरदारपुर । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी श्रीमती उषा नायडू को व्हाट्सएप के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करके अपनी नाराजगी जाहिर कि जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व विधायक के प्रति कड़ा विरोध जाहिर किया और ज्ञापन में बताया गया कि जो वर्षों से कांग्रेस की रीति नीति व पूर्ण निष्ठा से सक्रियता से वर्षों से अपना योगदान देते आ रहे हैं व कांग्रेस के बुरे से बुरे समय में तन मन धन से अपनी सेवाएं देते रहे ऐसे कई कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का जिला के नेताओं व विधायक द्वारा नजरअंदाज करके जिला संगठन में तवज्जो नहीं दी गई ऐसे कई गांव के जैसे दसाई ,भरावदा, लेडगांव,चौटिया बालोद आदि जगहों के कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हुए उपस्थित कार्यकर्ता पंकज सुनारिया गोपाल दास बैरागी राजेश मारू मगन मेघा जी नरेंद्र पाटीदार प्रकाश सिमलखेड़ी वृंदावन पाटीदार मोहनलाल मारू आदि