धारमुख्य समाचार

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजेगी धार की धरा।

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजेगी धार की धरा

धार । भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजेगी धार की धरा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर धार में एक अनूठी पहल की जा रही है। राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से धार में वंदे मातरम् भाव जागरण समिति का गठन किया गया है।

समिति के तत्वावधान में आगामी 18 नवंबर से 26 नवंबर तक नौ दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसे ‘वंदे मातरम् नवरात्रि’ का नाम दिया गया है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वंदे मातरम् के सभी छह छंदों का गायन कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जन-जन में जागृत करना है।

इस नौ दिवसीय आयोजन के लिए धार शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर विशाल मंच तैयार किया जाएगा। जहां प्रतिदिन सुबह शहर के अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। बच्चों द्वारा वंदे मातरम् के गायन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

वहीं प्रतिदिन शाम को धार शहर के आम नागरिकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। शहर के नागरिक अपने गायन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से मां भारती के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वंदे मातरम् भाव जागरण समिति का गठन किया गया है। समिति के संयोजक दीपक पवार हैं। सह-संयोजक के रूप में भूपेंद्र रजावत, अभिषेक वैद्य और दीपक गोड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह-संयोजिका राखी राय, प्रचार प्रमुख दिनेश सोनवानिया तथा समिति के संरक्षक विजय मालवीया जी हैं।

समिति का प्रयास है कि यह राष्ट्रभक्ति का अभियान केवल धार शहर तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे धार जिले, मध्यप्रदेश और देशभर में वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचे।

18 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलने वाला यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का एक विशेष अभियान होगा।

नौ दिन, नौ संकल्प… हर स्वर में वंदे मातरम्!

आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और एक स्वर में कहें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button