धारमुख्य समाचार

पवन चक्की पर चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पवन चक्की पर चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरदार पाटीदार की रिपोर्ट

धार जिले के दसई क्षेत्र में लग रही पवन चक्की में बढती लगातार चोरी की घटना के चलते श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल वेलापुरकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डावर के निर्देशन में श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी महोदय श्री राजू मकवाना व चौकी प्रभारी दिनेशसिंह यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई । टीम ने मुखबिर की सूचना पर बदमाश गोबिन्द पिता कालु चौहान जाति मोगिया निवासी ग्राम कालाभाटा बदनावर व सोहन पिता हिन्दूसिंह चौहान जाति चमार निवासी माण्डव को गिरफ्तार कर आरोपीगण से सख्ती से पूछताछ करते आरोपीगण द्वारा अपने साथी बहादूर पिता कलजी डामर जाति भील निवासी ग्राम कालाभाटा, गौतम पिता भागीरथ चमार निवासी काला भाटा बदनावर, बंशी पिता शोभाराम निवासी कालाभाटा, बबलु निवासी कालाभाटा बदनावर और  विपुल निवासी कालाभाटा बदनावर के साथ मिलकर अंकित पिता संतोष भाभर निवासी जेलरोड बदनावर की पिकअप वाहन क्र. MP11ZH2939 से गोबिन्द अपनी एक देशी पिस्टल और कारतूस लेकर पवन चक्की पर चोरी करने के लिये ग्राम मेहगाँव (टाण्डाखेडा), लेडगाँव, कोटडा कला एंव कपास्थल में आकर पवन चक्की पर बारी-बारी से चोरी कर वहाँ से ताम्बे की केबल, एल्युमीनियम व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चुराकर पीकअप वाहन क्र. MP11ZH2939 में भरकर बदनावर तरफ जंगल में ले जाकर आपस में हिस्सा बटवारा करना बताया गया । घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्र. MP11ZH2939 के वाहन से करना बताया गया । घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्र. MP11ZH2939 के वाहन स्वामी अंकित पिता संतोष भाभर निवासी जेलरोड बदनावर को गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण से चोरी किया हुआ मश्रुका करीब 30 किलो ताम्बे का तार कीमती 45,000/- रूपये एवं 250 किलो एल्युमीनियम का तार कीमती 1,00,000/- रूपये, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्र. MP11ZH2939 कीमती 5,00,000/- रूपये, एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस कीमती 15,000/- इस प्रकार कुल 6,60,000/- रूपये का माल जप्त किया गया । शेष आरोपीगण फरार चल रहे है । जिनकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
टीम में प्रआर 730 मेहरबानसिंह गुर्जर, प्रआर 262 मन्नुसिंह भूरिया, प्रआर 34 भारतसिंह बामनिया, प्रआर 809 अमित पाठक, सायबर आरक्षक प्रशांत, आरक्षक शुभम, सैनिक 260 जितेन्द्रसिंह सोलंकी तथा महेश सोलंकी का उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने में विशेष योगदान रहा । जिनको श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा उचित ईनाम देने की घोषणा की गई है ।
गिर. आरोपी-  (1) गोबिन्द पिता कालु चौहान जाति मोगिया उम्र 27 साल निवासी ग्राम कालाभाटा बदनावर,
(2) सोहन पिता हिन्दूसिंह चौहान जाति चमार उम्र 22 साल निवासी अशरफी महल के पीछे माण्डव
(3) अंकित पिता संतोष भाभर जाति भील उम्र 23 साल निवासी जेलरोड बदनावर
फरार आरोपीगणः-(1) बहादूर पिता कलजी डामर जाति भील निवासी ग्राम कालाभाटा,
(2) गौतम पिता भागीरथ चमार निवासी काला भाटा बदनावर,
(3) बंशी पिता शोभाराम निवासी कालाभाटा,
(4) बबलु निवासी कालाभाटा बदनावर
(5) विपुल निवासी कालाभाटा बदनावर
जप्त मश्रुका- एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्र. MP11ZH2939 व चोरी किया हुआ मश्रुका कापर व एल्युमीनियम के तार तथा एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस कुल कीमती 6,60,000/- रूपये

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button