धारमुख्य समाचार

शव पुलिस चौकी ले जाकर दिया धरना 

शव पुलिस चौकी ले जाकर दिया धरना

सरदार पाटीदार की रिपोर्ट

दसाई। ग्राम बामनखेड़ी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक के परिजन आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक का शव रखकर पुलिस चौकी पर धरने पर बैठ गए। परिजनों द्वारा जमकर नारेबाजी की जा रही हैं। वही पुलिस अधिकारी मृतक के परिजनों को समझाइश दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक फरियादी सुरेश पिता शंकर निवासी मोगजीपाड़ा ने पुलिस को दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह 9 जुलाई रात्रि में अपने ससुराल ग्राम बामनखेड़ी जा रहा था। ग्राम दसई के समीप गंगा जलिया पुलिया पर उसके ससुर मुकुंद पिता बाबूलाल उम्र 40 वर्ष घायल अवस्था में पड़े थे तथा उनके दाहिने पैर, सिर, कमर और सीने में चोट लगकर खून निकल रहा था। फरियादी ने अपने ससुर से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने ग्राम बामनखेड़ी के ही शिवा पिता हेमेंद्र द्वारा अपनी बिना नम्बर की बाइक से पीछे से टक्कर मारना बताया। जिंसके बाद घायल मुकुंद को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई।

इधर, रविवार सुबह करीब 9 बजे मृतक के परिजन दसई में पुलिस चौकी पर मृतक के शव को रखकर धरना देने पहुंचे है। मृतक के परिजन आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है तथा पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी भी की जा रही हैं।
खबर लिखे जाने तक परिजनों का धरना जारी है, चौकी प्रभारी दिनेश यादव मृतक के परिजनों को समझाइश दे रहे हैं।
चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। परिजनों की मांगों को सुना जा रहा है तथा उन्हें समझाईश दी जा रही है कि वे मृतक का पोस्टमार्टम करवाए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button