सरदारपुर लोक सेवा केंद्र की बदहाली आवारा कुत्ते, दुर्गंध और टपकती छत से परेशान जनता
इतनी बड़ी लापरवाही जिम्मेदार कब जागेंगे
सरदार पाटीदार की रिपोर्ट
सरदारपुर। आम नागरिकों को त्वरित सरकारी सेवाएं देने का दावा करने वाला सरदारपुर का ‘लोक सेवा केंद्र’ आज खुद बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। परिसर में पसरी गंदगी, टपकती छत और प्रवेश द्वार पर आवारा कुत्तों के जमघट से यहां आने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
बुधवार को सरपंच संघ के अध्यक्ष मायाराम मेडा (मिण्डा) अपने परिजनों के जाति प्रमाण पत्र का आवेदन जमा कराने लोक सेवा केंद्र पहुंचे थे।
*परिसर के बदतर हालात देखकर उन्होंने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए:*
*आवारा कुत्तों का डेरा:* मुख्य द्वार पर हर वक्त आवारा कुत्ते सोए रहते हैं, जिससे यहां आने वाले बच्चों और नागरिकों पर हमले का खतरा बना रहता है।
*गंदगी और टपकती छत* शौचालय की तीव्र दुर्गंध से परिसर में खड़ा रहना मुश्किल है। बारिश में छत टपकने से फर्श पर कीचड़ और जलजमाव हो गया है।
मांग:* सरपंच संघ अध्यक्ष ने प्रशासन से केंद्र की तत्काल सफाई कराने, टपकती छत व शौचालय की मरम्मत करने और आवारा कुत्तों को हटाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।