धारमध्यप्रदेशमुख्य समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और विरोध प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव और विरोध प्रदर्शन

धार । जिला कांग्रेस कार्यालय धार में आज मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमल सिंह पटेल जी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी जी एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे निर्वाचन अधिकारी की निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने की प्रक्रिया से आम नागरिक के मतदान के अधिकार पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र की मूल भावना है।
यदि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने Special Intensive Revision (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाया।
कांग्रेस नेताओं ने द्वारा दावा किया गया है कि विभिन्न राज्यों में 13 करोड़ से अधिक नाम ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं और इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है। (The Indian Express⁠)

बैठक के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय मीटिंग में निंदा प्रस्ताव लाए ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ उसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड धार परब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर तथा हाथों में हथकड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

इसके पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन एसडीएम हलदर को सौंपा गया। ज्ञापन में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।

बैठक में धीरज दीक्षित, सोहेल निसार, परितोष सिंह राठौर, रोहित कामदार, निरंजन सिंह, प्रीति माहेश्वरी, राजेश पटेल, राजेश पावर, साजिद खान, नारायण जौहरी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर स्वप्निल शर्मा, बाबूलाल जाट, रूपसिंह चढ़ीदी सुखराम मकवाना, मनीष भार्गव, पंकज लोधा,धर्मेंद्र भदोरिया,धर्मेंद्र राठौड,गोविंद पाटीदार,मोनिका सोलंकी,कमला ध्रुवे,श्रीजीत तोमर, शरद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह मनोहर सिंह ठाकुर, एडवोकेट ने एव आभार पंकज ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष भार्गव ने दी!!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button