धारमध्यप्रदेशमुख्य समाचार

आदमखोर तेंदुए का महिला समेत कई लोगों पर हमला

आदमखोर तेंदुए का महिला समेत कई लोगों पर हमला

 सोनू यादव की रिपोर्ट

मांडू गुजरी आदमखोर तेंदुए की दहशत और डर के साए में बीता मंगलवार का दिन सुबह 9:45 पर र वास इलाके में घुसा आदमखोर तेंदुआ महिला समेत कई लोगों पर किया हमला वही गांव के समीप एक नाले में कई घंटों तक बैठा रहा तेंदुआ स्थिति इतनी गंभीर रही की करीब 20 से 30 अधिक वन कर्मी और पुलिस को तैनात करना पड़ा पूरे सुबह से लेकर शाम तक पूरे समय तेंदुआ नाले में रहा जिससे पूरे इलाके मे डर का माहौल बना रहा
पहले तेंदुए ने घर के बाहर कपड़े धो रही महिला पर हमला किया फिर ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े तेंदुआ ग्रामीण पर झपटा रोमांचक और खौफनाक पाल तब सामने आया जब देरी निवासी ग्यारसी सोलंकी ने हिम्मत दिखाते हुए नाले के पास तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की 5 सेकंड तक मौत से सीधा मुकाबला चला लेकिन अगले ही पल तेंदुए ने उनका हाथ दबोस लिया नाले में जाकर बैठ गया देर शाम तक धार खरगोन और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत करती रही 9:45 सुबह तेंदुआ खेत के रास्ते गांव के प्रेम सिंह ठाकुर के घर के पीछे किचन की जाली वही कांताबाई पर तेंदुए ने हमला किया महिला की चीज सुनते ही आसपास के लोग कुछ ही मिनट में वारदात स्थल पर पहुंचे और पूरे गांव में भगदड़ मच गई

तापमान की अधिकता के 8 से 10 घंटों तक नाले में रहा तेंदुआ
लोग लगातार उसे भगाने की कोशिश करते रहे पर दोबारा निकलते से ही योग पर हमला कर दिया लोग घरों की छत और खिड़कियों में से दुबक कर तमाशा देखते रहे पूरे डेहरिया क्षेत्र में डर माहौल बना रहा

वनरक्षक पर तेंदुए ने किया हमला
धामनोद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जैसे ही टीम नाले के पास पहुंची तेंदुआ अचानक बाहर निकाला और वनरक्षक दादू सिंह ठाकुर पर झपट पड़ा इस दौरान ग्रामीणों के सतर्कता और बुद्धिमानी से लाठी और डंडे की सहायता से तेंदुए को भगाया गया वहीं एक वन कर्मी ने वहां के टायर को फेंक कर तेंदुए को भगाया

वन विभाग और परामर्शदाताओं का मानना है कि पानी नाले में ठंडा होने के कारण बार-बार तेंदुआ नाले में जाकर बैठ रहा है

तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंचे इंदौर टीम कई घंटों तक खाली हाथ रही

दोपहर 1:00 के करीब इंदौर टीम वारदात स्थल पर पहुंची जेसीबी की सहायता से नाले के एक हिस्से को बंद किया गया चारों तरफ जली को लगाया रेस्क्यू टीम ने वहां पहुंचे ग्रामीण और आसपास के लोगों को समझ कर अपने घरों में जाने को कहा ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो इस दौरान लोग अपने घरों में दुबके रहे ग्रामीणों को इस बात का डर बना रहा की यदि तेंदुआ आज नहीं पकड़ता है तो कल की दिनचर्या का क्या होगा वहीं ग्रामीण सोनम ने बताया कि घर के बाहर खड़ी थी तभी खेत की तरफ देखा तो कीचड़ से लटपट तेंदुआ नजर आया

तेंदुए से घायल ग्रामीण और वन कर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी मैं प्राथमिक उपचार किया गया

घायल चार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया अस्पताल में घायलों को टांके लगाए गए डॉक्टर अमित सिसोदिया ने बताया कि घायल महेश की हालत थोड़ी गंभीर है क्योंकि तेंदुए ने उसके पेट पर हमला किया है और दांत भी लगे पेट में फिलहाल टांके लगाए गए जरूरत पड़ने पर उसे इंदौर रेफर किया जाएगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button