धारमुख्य समाचार

राजगढ़ पुलिस की जुऐ के खिलाफ ताबडतोप कार्यवाही

राजगढ़ पुलिस की जुऐ के खिलाफ ताबडतोप कार्यवाही

धार। सरदारपुर क्षेत्र के अंतर्गत अखबार व सोशल मीडिया में सट्टे की खबर प्रकाशित होने की सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के सख्त निर्देशों पर सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, सदरपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव एवं राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के द्वारा क्षेत्र में सट्टे के खिलाफ सघन अभियान चलाकर लगातार दबिस दी गई। कई ठिकानों पर दबिस देने के बाद सट्टे जैसी कोई गतिविधि क्षेत्र में संचालित होना नहीं पाई गई, वहीं राजगढ़ पुलिस के द्वारा विगत दिनों एक बड़ी कार्रवाई सट्टे की टेबल पर की गई थी। जिसमें राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुआ सट्टा खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा गया था। सटोरियों से करीब 42000 की नगद जब्ती भी हुई थी। इस बड़ी कार्यवाही के बाद से ही क्षेत्र के जुवारी एवं सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है ओर क्षेत्र में जुए सट्टे से संबंधित किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधियां संचालित होना नही पाई गई है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

सरदारपुर अनुभाग क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कोई अवैध जुए सट्टे जैसी गतिविधि संचालित नहीं हो रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार दबिस देकर अवैध कारोबारीयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विश्वदीप सिंह परिहार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर, धार।

राजगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्व में हो रही सट्टे की टेबल की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाकर दबिस दी गई थी ओर 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। उसके बाद से क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि संचालित नहीं हो रही है-  समीर पाटीदार थाना प्रभारी राजगढ़ सरदारपुर,धार।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button