मुख्य समाचार

वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों के हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी-गुप्ता

वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों के हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी-गुप्ता

धार। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यहां अपने स्वागत समारोह के दौरान कहा कि वैश्य महासम्मेलन का गठन वैश्य समाज के हितों की रक्षा के लिए किया गया है। उनके हितों को अनदेखा करना सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी पर अत्याचार नहीं करते हैं पर अत्याचार सहन भी नहीं करेंगे। किसी सदस्य को कोई तकलीफ व परेशानी हो तो तुरंत संगठन के पदाधिकारियों को खुल कर बताएं वे निराकरण अवश्य करंगे।

मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि श्री गुप्ता यहां एक निजी कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई ने उनका स्वागत कार्यक्रम यहां पर आयोजित किया था। प्रारंभ में वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विजय मेहता ने संस्था द्वारा किए गए कार्यक्रमों व हाल ही में रक्तदान शिविर का उल्लेख करते हुए उनका स्वागत किया। मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार सहित अन्य पदाधिकारी भी मंच पर आसीन थे। संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पहारो से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्था से संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यगण तथा विभिन्न समाजों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त महिला इकाई की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा मेहता, संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सरोज सोनी, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अजीत जैन भी उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका धार के चुनाव में वैश्य महासम्मेलन के सदस्य अजीत जैन व श्रीमती पूजा अग्रवाल पार्षद पद पर चुने जाने पर उनका भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर 14 नवीन सदस्यों ने वैश्य महासम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की। संचालन उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने किया। आभार  परिणय अग्रवाल ने माना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button