धार

कैलाश विजयवर्गी आशीर्वाद देने पहुंचे विधायक निवास

मंत्री कैलाश विजयवर्गी आशीर्वाद देने पहुंचे विधायक निवास

 कैलाश विजयवर्गी आशीर्वाद देने पहुंचे विधायक निवास

सोनू यादव मांडू। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होने वाले आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बीच आज एक विशेष और शुभ क्षण देखने को मिला। इस अवसर पर माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद विधायक कालू सिंह ठाकुर के निवास पहुंचे।
गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के दिन माननीय विजयवर्गीय जी के कई स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित है, साथ ही उनका जन्मदिन भी है। इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाते हुए वे विधायक निवास पहुंचे और कालू सिंह ठाकुर के सुपुत्र पवन एवं भतीजी किरण को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान उपस्थित परिवार के सदस्यों, जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार विधायक कालू सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सभी ने मिलकर पवन ओर किरण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस शुभ अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button