धार
दो गांवो मे चोरो का आतंक –

दो गांवो मे चोरो का आतंक

सरदारपुर से सरदार पाटीदार की रिपोर्ट
सरदारपुर तह0सील के दो गांव शनिवार रविवार की रात्रि बकरा चोरो के आंतक के साए से दशहथ मे डूबे रहे।रातभर लोग सो नही पाए।मौके पर पहुंची पुलिस चौरो को पकड़ने के लिए इधर-उधर खाक छानती रही।लेकिन कुछ हाथ नही लगा।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे बोलेरो मे सवार चौर कपास्थल पहुंचे।यहां दिलीप फूलकिया के घर की दीवार खोदकर बकरा चोरी करने का प्रयास करने पर लोगो के जाग जाने से चौर यहां से भाग गए।इसके बाद यह चौर घूमते घूमते बोलेरो से श्यामपुरा ठाकुर आए।यहां सतीष के घर बेटी की शादी थी।सतीष का साला नन्दराम डामर पड़ोसी गांव टाण्डाखेड़ा मेहगांव का रहने वाला है।घर पर कोई नही होने से वह अपने 10 से 15 बकरे बकरीयो को पैदल साथ लेकर अपनी भांजी की शादी मे शामिल होने के लिए श्यामपुरा ठाकुर आया था।यहां घर के बाहर बकरे-बकरीयो को बांधकर सोया था।तभी रात्रि लगभग 03:30 बजे बोलेरो मे सवार चौर इन बकरे बकरीयो को बोलेरो मे भरने लगे, आवाज सुनकर नन्दराम जाग गया और चिल्लाने लगा तो चोरो ने बड़ा पत्थर उठाकर नन्दराम के पैर पर जोर से डचक दिया।जिससे नन्दराम का पैर फेक्चर हो गया।घायल नन्दराम की चीख-पुकार सुनकर पूरा गांव जाग गया।इसके बाद लोगो ने पुलिस थाना सरदारपुर को सूचना दी।थाना प्रभारी अनिल जाधव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।तब तक चौर भाग चुके थे।थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणो से पूछताछ की।पुलिस ने चौरो को पकड़ने के लिए रात मे मशक्कत की।लेकिन सफलता नही मिली।थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चौरो को पकड़ने के लिए टीम तलाश मे जुटी है

