धार जिले का कुख्यात जुआ टेबल संचालक राठौर मानपुर के फार्म हाउस से गिरफ्तार
धार जिले के राजगढ़ में जुऐ की की टेबल चलाने वाला कुख्यात जुआरी जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल उर्फ कुबडा मानपुर के समीप एक अधिकारी के फार्म हाउस से जुआ खेलते हुए पकड़ाया आपको बता दे की धार जिले में पुलिस की सख्ती के कारण सट्टा जुआ लगभग बंद है और इसी के चलते हैं धार जिले के सटोरिए और जुआरी धार जिले के बाहर जाकर धंधा कर रहे हैं इसी कड़ी में राजगढ़ का कुख्यात जुऐ की टेबल जलाने वाला जगदीश राठौर मानपुर के समीप एक फार्म हाउस पर जुआरीयो के साथ गिरफ्तार हुआ
मानपुर पुलिस ने आज सुबह अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े जुए के अड्डे का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस एक शहर के आईएएस का है। सूत्रों के मुताबिक वह आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक (एमडी) हैं।
पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को पकड़ा, जबकि 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए, 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डी, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल उर्फ कुबड़ा, गोपाल (लिंबोदी इंदौर), पप्पू धोबी (राजगढ़), आशीष जैन (बदनावर) और फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत जाट (रामपुरिया मानपुर) मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गेट बंद था, पीछे से घुसकर की कार्रवाई,
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ दबिश की योजना बनाई। पुलिस जब फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद पुति पुलिस टीम पीछे के रास्ते से अंदर पहुंची। वहां बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते मिलें। पुलिस ने घेराबंदी कर 18 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
अलग-अलग जिलों से आए थे जुआरी
कड़े गए आरोपियों में धार, खरगोन, उज्जैन, बड़वानी, आलीराजपुर, देवास, झाबुआ और इंदौर सहित अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें अलिया उर्फ अलाउद्दीन, विजय मोदी, आसिफ खान, ओमप्रकाश राठौड़, दीनदयाल जायसवाल, राहुल जैन, राहुल ओरा, स्वप्निल डूंगरवाल, नीतेश बंसल, नवीन पाटीदार, मनीष वाणी, अभिषेक सरसोंदें, अखिलेश इंदर, धीरज कर्मा, राकेश चौधरी, ब्रजसिंह यादव, रवि चौधरी और सागर सेन शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर दी थी दबिशः मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फार्म हाउस पर दबिश दी गई थी। मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों से नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं