पुलिस ने अवैध शराब विक्रय करने वाले पर बडी कार्यवाही करते हुये 237 पेटी बीयर आरोपी के घर से की जप्त
सरदारपुर से सरदार पाटीदार की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी द्वारा आगामी बसंत उत्सव को शांति पूर्ण सम्पन्न करने हेतु जिला धार में अवैध गतिविधी एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व कडी से कडी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं । इस हेतु पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती बेला पारूलकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अवैध गतिविधीयों पर रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन किया गया ।
दिनांक 23.01.2026 को टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि कालु पिता वालचंद बबेरिया निवासी ग्राम सेमलिया का अपने घर में अवैध बीयर रखे हुये हैं, जो अवैध बीयर का विक्रय करने जाने वाला हैं, सूचना पर थाने से सउनि सुनिल राजपूत, प्रआर विपिन कटारा, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक रितेश मेडा रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पंहुचे जंहा आरोपी कालु बबेरिया घर पर नहीं मिला पंचानों के समक्ष आरोपी के घर की तलाश करते *आरोपी के घर के गलियारे में 237 पेटी माउंट बीयर की रखी मिली, उक्त अवैध बीयर समक्ष पंचान 237 पेटी माउंट बीयर कुल 2844 बल्क लीटर किमती 654120/- रू* की जप्त कर की गयी । आरोपी फरार होने से आरोपी की तलाश की जा रही हैं ।
उक्त शराब थाने लाकर अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी कालु बबेरिया की तलाश की जा रही हैं तथा शराब के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं ।
*सराहनिय भुमिका*
उक्त कार्यवाही में सउनि सुनिल राजपूत, प्रआर विपिन कटारा, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक रितेश मेडा की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
कालु पिता वालचंद बबेरिया निवासी ग्राम सेमलिया
*जप्त अवैध शराब-*
237 पेटी माउंट बीयर कुल 2844 बल्क लीटर किमती 654120/- रू ।