धारमध्यप्रदेशमुख्य समाचार
भोजशाला में अखंड पूजा करने की मांग

सकल पंच रजक समाज ने बसंत पंचमी शुक्रवार को भोजशाला में अखंड पूजा करने की मांग

धार । सकल पंच रजक समाज ने आगामी बसंत पंचमी शुक्रवार को नगर की भोजशाला में होने वाले पारंपरिक वसंत उत्सव को लेकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अखंड पूजा करने की मांग को लेकर धार कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार जागर सिंह रावत को एक ज्ञापन सोपा एवं मांग की की हिंदू समाज के संघर्ष और भावनाओं को देखते हुए केंद्रीय पुरातत्व विभाग दिल्ली के द्वारा 7 अप्रैल 2003 को आदेश पारित कर हिंदुओं के लिए प्रति मंगलवार एवं बसंत पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूरे दिन के लिए पूजा अर्चना हेतु हिंदुओं को अधिकार प्रदान किये गए थे उक्त आदेश की मूल भावना का आधार हिंदू समाज की भावना एवं परंपरा के अनुसार उक्त तिथि का धार्मिक महत्व है इसी को आधार मानते हुए बसंत पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूरे दिन के लिए पूजा अर्चना का अधिकार प्रदान किया जाए ।ज्ञापन का वाचन सकल पंच रजक समाज अध्यक्ष कैलाश पिपलोदिया द्वारा किया गया ईस अवसर पर समाज के नवयुवक मंडल अध्यक्ष भारत मालवीय समाज के वरिष्ठ व भोज उत्सव समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र जलोदिया, भगवानदास मालवीय, अम्बाराम परमार,कुसुम सोलंकी, अयोध्या बाई सिसोदिया, ज्योति सोनवानिया, गंगा सिंह सिसोदिया,दिलीप पिपलोदिया, कमल पीपलोदीया,संदीप मालवीय, गोपाल मालवीय, राजेश मालवीय, तरुण सिसोदिया, बादल मालवीय, तुलसीराम सौलिया, नरेंद्र सिसोदिया, सुनील पगनिस, धर्मेंद्र कराडे, दीपक कराडे,कृष्णा मालवीय, अभिषेक मालवीय, प्रतिक पीपलोदीया,श्याम पीपलोदीया,पारस पिपलोदीया, गुंजन सोनवानिया, हंसराज सोनवानिया,मनीष सोनवानिया, आकाश मोदिया, गोलू मालवीय,रोशन मालवीय, शिवम् मालवीय, धर्मेंद्र मालवीय,पियूष मालवीय, मयूर मालवीय, दिनेश पिपलोदिया, तरुण परमार, रुपेश जलौदिया, उपस्थित थे उक्त जानकारी सकल पंच रजक समाज मीडिया प्रभारी अक्षय बारिया द्वारा दी गयी

