धारमध्यप्रदेशमुख्य समाचार

नासिक से टाटा हेरियर गाड़ी चुराकर भागा चोर धार में धराया

नासिक से टाटा हेरियर गाड़ी चुराकर भागा चोर धार में धराया

धार । पुलिस थाना सरकारवाडा जिला नाशिक महाराष्ट्र के अपराध कमांक 361/25 धारा 303 (2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी हुई फोर व्हीलर गाडी टाटा हेरियर MH15 KC 6195 गाडी की सूचना महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम को मिली थी कि उक्त गाडी की लोकेशन आपके जिले में है तब  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गाडी की लोकेशन हेतु महराष्ट्र पुलिस से समन्वय गाडी धार से मांगोद तरफ जा रही थी, गाडी का पीछा किया गया एवं आगे अमझेरा पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त गाडी आपकी तरफ आ रही है तब अमझेरा पुलिस व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गाडी को रोका गया, पश्चात गाडी को एवं आरोपी दिनेश पिता राणाराम जाति जाट निवासी जोधपुर राजस्थान को थाना कोतवाली लाया गया, आरोपी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अन्य साथियों के नाम व पते बताये गये एवं उसके द्वारा बताया गया कि उसे गाडी झाबुआ में किसी व्यक्ति को सुपुर्द करनी थी,

बाद पुलिस थाना सरकारवाडा जिला नाशिक महाराष्ट्र को बताया गया कि आपके अपराध में चोरी हुई गाडी को मय आरोपी कि पकडा गया है गाडी व आरोपी थाना कोतवाली धार पर है आप यहां आकर गाडी व आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही करे तब पुलिस थाना सरकारवाडा जिला नाशिक महाराष्ट्र पुलिस थाना कोतवाली धार पर आई व गाडी व आरोपी को अपने साथ नाशिक महाराष्ट्र लेकर रवाना हुई।

नगर पुलिस अधीक्षक  सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली  दीपक चौहान, सउनि. अनिल डावर, प्रआर. 861 अरविन्द चौहान, प्रआर. 216 सुनील, प्रआर. 94 धर्मेन्द्र, आर. 550 राहुल मंडलोई, आर. 137 राममूर्ति, सैनिक रोहित चौहान एवं पुलिस थाना अमझेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button