चौकी रिंगनोद थाना सरदारपुर पुलिस ने लूट के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन एवं घटनामें प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई।
11 को अक्टूबर फरियादी भोलाराम पिता सीताराम मेड़ा जातिभील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम फुलेडी थाना कानवन ने हमराह विश्वास पिता सार्वरिया गिरवाल जातिभील निवासी ग्राम फुलेडी के हाजिर थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं अपने दोस्त विश्वास के साथ मेरीमोटर सायकल से मेरे गांव फूलेडी के लिये लोट रहे थे कि जेसे ही हम शाम करीबन 07.00 बजे रिगनोदटोल टेक्स क्रास करने के बाद पुलिया के पास पहंचे कि पीछे से एक लाल सफेद रंग की केटिएम मोटरसाईकिल व एक हिरो स्पलेण्डर मोटर साईकिल दोनों पर चार से पांच व्यकि आये व मेरी मोटरसाईकिल को रुकवाया मैनें जेसे ही मोटर साईकिल रोकी तो दोनों मोटर साईकिल से चार पांच व्यक्तिउतरे व एक ने मेरी मोटर साईकिल की चाबी निकाली व बाकी लोगों ने मुझे व मेरे दोस्त विश्वास केसाथ थापड़ मुक्कों से मारपीट करने लगे व हमे कहने लगे कि तुम्हारे पास जो भी हैं हमें निकाल कर देदो फिर उनमें से एक व्यत्ति ने मेरी पेट की जेब से 35000/- रुपये छीन लिये तथा मेरे दोस्त विश्वास कीजेब से ओप्पो कम्पनी का मोबाईल छीन लिया व मेरी हिरो होण्डा मोटर साईकिल क्रमांक MP-09-NH-3193 को छीन कर वापस टाण्डा तरफ भाग गये। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हये पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में, अतिरिक्तपलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर एवं एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार केमार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रोहित कछावा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
मुखबीर सुचना पर संदेहीयों – रवि उर्फ रविन्द्र पिता बहादूर बामनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी टांडा , बंटू पिता वेरसिंह अनारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी तरसिंघा,थाना टांडा , प्रवीण पिता कलम बामनिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी तरसिंघा, थाना टांडा कोचौकी लाकर पुछताछ की गई, जिस पर से आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त घटना घटितकरना कबूल किया गया, आरोपीयों की निशांदेही पर लुटी गई Hero Honda मोटरसाइकिल(MP-09-NH-3193), एक मोबाइल फोन, घटना में प्रय्क्त एक अन्य मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
सराहनीय कार्यः- निरीक्षक रोहित कछावा ,उनि गुलाब सिंह भयड़िया, उनि. नवलसिह बघेलउनि, भूपेन्द्र खरतिया थाना टाण्डा, सउनि, जितेन्द्र नरवरिया, प्र. आर. 164 मेहरसिह बडोले , आर.प्रशान्त सिंह चौहान सायबर सेल धार, आर. 395 दिलिप बघेल, आर. 488 शिवजी श्रीवास्तव, आर.691 दिनेश सोलकी आर. 1066 अनिल, आर. 1166 निलेश सापले, आर. कामेश का महत्वपुर्णयोगदान रहा।