श्री खंडेलवाल का प्रथम धार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मोदी जी का धार जिले में आना ना केवल जिले के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है – हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा*
धार । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धार जिले में आना ना केवल जिले के लिए गौरव की बात है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है, की अपने 75 वे जन्मदिवस पर मोदी जी हमारे साथ मनाने वाले है। और इस अवसर पर जिले ओर प्रदेश को सौगात के रूप में पीएम मित्र टेक्सटाइल मेगा पार्क का भूमि पूजन करने वाले है।
मालवा निमाड़ और प्रदेश के विकास में यह मेगा पार्क मिल का पत्थर साबित होने वाला है। लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेंगे और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा । नारी सशक्तिकरण के लिए भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का काम भी मोदी जी नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। माननीय मोदी जी के जन्मदिन को हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे यह सेवा पखवाड़ा मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला है इसमें इसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सांसद – विधायक खेल प्रतियोगिताएं जैसे अनेक कार्यक्रम पार्टी के कार्यकर्ता करने वाले है। उक्त बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने धार जिला भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी का मानना हे कि भाजपा के सभी पदाधिकारी पहले कार्यकर्ता हे पार्टी में कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा दायित्व है भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हे । में प्रदेश अध्यक्ष जी को आश्वासन देता हु कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प 2047 तक विकसित भारत को साकार करने के लिए 17 सितंबर को मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे ।
*प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया जेतपुरा से लेकर भाजपा कार्यालय तक भाजपा नगर मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा , व्यापारी मोर्चा , खेल प्रकोष्ठ आदि अनेकों मंचों से श्री खंडेलवाल का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती जिला प्रभारी श्याम बंसल विधायक कालू सिंह ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा सहित भाजपा नेता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।