जनजाति विकास मंच द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह का संपन्न कार्यक्रम किया गया
सरदारपुर । जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम मॉडल स्कूल सरदारपुर में संपन्न हुआ, जनजाति विकास मंच ब्लाक सरदारपुर द्वारा छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें लगभग 35 हाई स्कूल व हाई सेकेंडरी स्कूलों से लगभग 110 विद्यार्थी व 40 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएँ ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विश्वदीप जी परिहार (osdp) सरदारपुर ने कहा कि “विद्यार्थी को अपने जीवन में अनुशासन का पालन कठोरता से करना चाहिए और अपनी पढ़ाई में भरपूर मेहनत करना अपने दैनिक जीवन में दिनचर्या का नियोजन करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें श्री विश्वदीप जी ने शिक्षा से भी आग्रह किया कि अपने जीवन में ऐसे शिक्षार्थियों का निर्माण करिए जिससे राष्ट्र निर्माण व देश की सेवा हो सके”
। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनजाति कार्य के प्रांत प्रमुख कैलाश जी अमलियार,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री कैलाश ने जनजाति योद्धाओं के जीवन पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभाओं से उन्होने कहा कि जिस विषय में आप श्रेष्ठ है, उसका चयन कर उसमें आगे बड़े। अपने क्षेत्र के साथ ही समाज का नाम भी रोशन करे। वही जिलाध्यक्ष डावर ने जनजाति विकास मंच का परिचय एवं मंच द्वारा किए जा रहे कार्यो को बताया। कार्यक्रम में सरदारपुर तहसील की विभिन्न शासकीय स्कूलों में जनजाति समाज से प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षकों का भी सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट कर किया गया। । कार्यक्रम में रतलाम विभाग संयोजक राजेश जी डावर ने भी अपनी बात रखी और विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन की दिशा बताते हुए कहा जनजाति विकास मंच के द्वारा शिक्षा के क्षेत्रों में भी ऐसे कार्य किये जाते है
अतिथियों का परिचय सरदारपुर ब्लॉक के ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री श्रीराम जी परमार ने किया, मंच संचालन जनजाति विकास मंच के ब्लॉक विधी प्रमुख राहुल जी भूरिया ने द्वारा किया गया। ब्लॉक कर्मचारी रामकिशन जी बबेरिया ने आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर धार जिला पूर्णकालिक श्री रामप्रकाश मछार, धार जिला छात्रावास प्रमुख मुकेश जी बघेल , दोनों उपाध्यक्ष धनसिंग जी सोलंकी और पूंजालाल जी ग्रेवाल , ब्लॉक प्रभारी सत्यनारायण जी मावी, ब्लॉक अध्यक्ष भूरालाल जी गुडियां,किशोर जी सिंगार, दिनेश जी भुरिया, मालसिंह जी मसानिया, रमेश जी मेड़ा,अजय जी मोरी, धर्मेंद्र जी ओसारी, सुनील खराड़ी,सोहन जी देवदा, कमलसिंह जी निनामा सत्यनारायण जी मकवाना, बंशीलाल जी भुरिया, रोहन मावी, रामेश्वर सुवानिया,निलेश जी भाबर, विकास भुरिया,भेरूलाल जी ओसारी एवं जनजाति विकास मंच ब्लाक के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।