देशधारमध्यप्रदेशमुख्य समाचार
महिलाओ ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी का पुतला दहन हुआ

महिलाओ ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी का पुतला फूका

अभद्र भाषा बोलना कांग्रेस नेताओं की ऐसी ओछी एवं निंदनीय भाषा लोकतंत्र के मूल्यों के विपरीत है -निलेश भारती
-
धार । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आए दिन केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय पूज्य माताजी के बारे में अभद्र भाषा बोले जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती की अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय धार पर दोपहर 12 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर पर एकत्रीकरण पश्चात राहुल गांधी की सांकेतिक अर्थी लेकर विरोध जताते हुए रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय का घेराव एवं कांग्रेस नेताओं के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा कर विरोध प्रदर्शन व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया ।
इस दौरान धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी विशेष रूप से उपस्थित रही।
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माता जी के बारे में कही गई अभद्र भाषा से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय पूज्य माताजी के बारे में अभद्र भाषा बोलना कांग्रेस नेताओं की ऐसी ओछी एवं निंदनीय भाषा लोकतंत्र के मूल्यों के विपरीत है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे असंवेदनशील और असभ्य बयानों का डटकर विरोध करते रहेंगे। कांग्रेस की ऐसी दुर्गति हो रही है कि धार जैसे कांग्रेस जिला कार्यालय में जाले साफ नहीं हो रहें हैं फिर भी अपनी ओछी मानसिकता से बाज नहीं आ रहें हैं।
विधायक नीना वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री जी की माता जी के साथ कांग्रेस ने देश की सभी माता-बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गी देवेंद्र सोनोने ज्ञानेंद्र त्रिपाठी शर्मा मनीष प्रधान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल निगम जयराज देवड़ा आशीष जैन मनीष गुर्जर विजय दीक्षित आशीष जैन रिंगनोद,पूनमचंद फकीरा अंकित भावसार करन पटेल बादल मालवीय बदनावर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित मालती पटेल महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष निशा शर्मा डाली जाधव रीमा राठौर प्रज्ञा ठाकुर संध्या शर्मा सारिका मोदी माधवी कुंवर सोलंकी समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम, महिला मोर्चा की बहने एवं जिले के कार्यकर्ताओं से इस हल्ला बोल जंगी प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
