सुसाइड नोट मे आत्महत्या के लिए सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया
सरदारपुर से सरदार पाटीदार की रिपोर्ट
नगर परिषद सरदारपुर मे स्वीपर के पद पर पदस्थ कर्मचारी ने रविवार को अपने घर मे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।बाहर गांव गए परिवार वालो ने शाम को आकर देखा तो व्यक्ति फांसी पर लटका मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद सरदारपुर मे राजेश सांखला स्वीपर के पद पर कार्यरत था।रविवार को राजेश ने अपने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी।परिवार वाले बाहर गांव गए थे।जब शाम को 04 बजे घर लोटे तो देखा तो राजेश फांसी पर लटका मिला।पुलिस को इसकी सूचना रविवार की शाम 06 बजे मिली।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया।जहां शाम होने से नियमानुसार पोस्टमार्टम नही किया जा सका। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।जिसमे सीएमओ यशवन्त शुक्ला से परेशान, प्रताड़ित होकर सुसाइड करना बताया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच मे जुटी हुई है।जांच की सत्यता की पुष्टि होने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।एसडीएम आशा परमार ने बताया कि सुसाइड नोट की लिखावट की जांच हेन्डराइटिग एक्सपर्ट से करवाई जाकर यह पता लगाया जाएगा कि सुसाइड नोट मृतक द्वारा ही लिखा गया है अथवा अन्य किसी व्यक्ति ने लिखा है।जो साजिश भी हो सकती है।इस बात की पुष्टि के बाद ही सीएमओ की भूमिका पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।इस बारे मे सीएमओ यशवन्त शुक्ला ने बताया कि विगत 02 माह से मेरी उक्त कर्मचारी से कोई बातचीत ही नही हुई है।मुझे लगता है मेरा नाम लिखने के पीछे कोई साजिश है।मृतक के पुत्र पीयुष सांखला ने बताया कि पापा अक्सर सीएमओ व कुछ अन्य कर्मचारी से प्रताड़ित होने के बारे मे बताते थे।इस बारे मे पूर्व मे 181 पर भी शिकायत की गई थी।लेकिन सम्बन्धितो पर कोई कार्यवाही नही हुई।अंततः पिता ने सुसाइड कर लिया।