धारमुख्य समाचार

आदर्श ग्राम सिरसौदा भारत का पहला संपुर्ण रामायणपाठी ग्राम बना –

आदर्श ग्राम सिरसौदा भारत का पहला संपुर्ण रामायणपाठी ग्राम बना

धार – राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के ग्रामिण विकास अवधारणा को अंगीकार करते हुये तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आदर्श ग्राम योजना में धार की अग्रणी संस्था राजवाडा चौक सेवा समिति के माध्यम से ग्राम सिरसौदा को आदर्श ग्राम के रूप में उन्नत स्वरूप प्रदान करते हुये तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दुर करने और नवीन पीढी में संस्कार रोपण के लिये संस्था द्वारा दिनांक 06/04/2025 रामनवमी से लेकर दिनांक 06/05/2025 सीतानवमी तक एक माह का रामोत्सव आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 11,000 परिवारो को श्री रामायण के माध्यम से श्री रामायण परिवार के रूप में जोडा जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चिन्हित आदर्श ग्राम सिरसौदा में संपुर्ण ग्राम के प्रत्येक परिवार में श्रीरामचरितमानस स्थापित करते हुये प्रत्येक घर में नियमित रामायण पाठ किया जा रहा है। जो संभवतः भारत का पहला ऐसा गांव है जिसके प्रत्येक घर में रामायण का पाठ हो रहा है। साथ ही आसपास के गांवो में भी श्रीरामायण परिवार के रूप में 1,000 परिवार इस रामोत्सव से जुड चुके है। विस्तृत जानकारी देते हुये श्रीरामायण परिवार के नवनीत जैन ने बताया कि एक माह तक चलने वाले रामोत्सव में 51 ग्रामिण क्षैत्रो में युवाओ के सुन्दरकांड मंडल बनाये जा रहे है और महिलाओं के भी श्रीराम संकीर्तन मंडल के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, नारी शिक्षा और ग्रामिण ओटला संस्कृति तथा चौपाल परम्परा बनाये रखने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीरामायण से जुडे विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। विवेकानन्द वाचनालय और संस्कार केन्द्र भी स्थापित किये जावेंगें। विशेष उल्लेखनीय है कि इस रामोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिये भगवान राम के स्वरूप अंकित 51 चांदी के सिक्के भी विभिन्न ग्रामो में उत्साहवर्धन के लिये पुरस्कार स्वरूप दिये जावेंगें। शहरी क्षैत्र में बुद्धिजीवी संगठनो जैसे डॉक्टर, वकील, इंजिनियर, पत्रकार, प्रतिष्ठित व्यवसायीगण विभिन्न समाज संगठनो में भी श्री रामायण परिवार संपर्क करके उन्हे रामायण परिवार से जोडा जावेगा। उक्त संपुर्ण आयोजन में किसी भी व्यक्ति से कोई भी राशि या चंदा न लेते हुये संपुर्ण अभियान पुर्णतः निशुल्क आयोजित होगा। जिसमें सभी जाति, वर्ग, समाज के नागरिको की सहभागिता रखी जावेगी। अंतिम चरण में शबरी प्रसंग आयोजित किया जावेगा। जिसमें समाज के शोषित एवं उपेक्षित वर्ग को श्रीरामायण परिवार में सम्मानित किया जावेगा। श्री रामायण परिवार के ग्रामिण क्षैत्र में प्रभारी श्री रंजीत सिसौदिया एवं श्री पारस अग्रवाल रहेंगें। यह जानकारी नवनीत जैन ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button